मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुरूप अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कराई ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई
देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण तथा बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण की टीम ने मसूरी, पौंधा, विधौली और शिमला बाईपास क्षेत्र में अभियान चलाते हुए सात स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध प्लॉटिंग के एक…

