डॉ. गुरु प्रसाद पैन्यूली को दुबई में मिला फोर्टुना ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड

देहरादून: उत्तराखंड के डॉ. गुरु प्रसाद पैन्यूली को इस साल दिसंबर को दुबई में फोर्टुना ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। डॉ. पैन्यूली को यह अवार्ड चिकित्सा क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। बता दें कि डॉ. पैन्यूली पिछले 45 सालों से चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अल्मोड़ा से अपने करियर की शुरूवात करने वाले डॉ. पैन्यूली ने उत्तरांखड के दूरस्थों क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं दी, डॉ. पैन्यूली ने 1986 में हुए मेरठ में हुए साम्प्रदायिक दंगों के समय अपनी सेवाएँ प्रदान की और कई घायल लोगों का इलाज कर उनको जीवनदान दिया।

ये भी पढ़ें:  गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

इसके अलावा उत्तराखंड आंदोलन के दौरान भी डॉ. पैन्यूली दून अस्पताल में कार्यरत थे, जहां उन्होंने अक्टूबर 1994 में मुजफ्फरनगर में हुई गोलीबारी से घायल हुए आन्दोलनकारियों का इलाज किया था। 2001 से सरकारी नौकरी से वीआरएस लेकर निजी अस्पालों में सेवाएं देनी शुरू की। वर्तमान में वह मैक्स हॉस्पिटल में जनरल, लेप्रोस्पिक एवं रोबोटिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। जनरल सर्जरी के क्षेत्र में योगदान के लिए हाल ही में इन्हें दुबई में फोर्टुना ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया, यह कार्यक्रम होटल क्ववीन एलिजाबेथ II में आयोजित हुआ।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

यह पुरस्कार समाज के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं के लिए दिया गया। फोर्टुना ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड में अमेरिका, इग्लैंड, फ्रांस, डेनमार्क, साउथ कोरिया, ईटली और कई मध्य पूर्व के देशों के डॉक्टर भी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *