मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राज्यपाल से की भेंट, राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने का किया अनुरोध

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने माननीय राज्यपाल से इस विषय पर विस्तृत विचार विमर्श किया एवं वर्तमान में मतदाता जन-जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी अवगत कराया ।
इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *