अब सड़क पर कचरा फेंका या घर पर सूखा-गीला कूडा पृथक नही किया तो लगेगा जुर्माना

-डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को सोर्स सेग्रीगेशन पर फोकस करने के दिए निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने अधिशासी अधिकारियों को नगर निकाय क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूडा कलेक्शन और सोर्स सेग्रीगेशन पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों को जागरूक करें और घर से सूखा और गीला कूडा सेग्रिगेट करके कलेक्शन करें तथा उसका उचित निस्तारण किया जाए। गंगा नदी में ठोस अपशिष्ट ले जाने वाले नालों पर जाली लगाकर प्लास्टिक कचरे और अपशिष्ट को सीधे नदी में जाने से रोका जाए।

ये भी पढ़ें:  78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत में सबसे पहले किसी एक वार्ड को चयनित करें और उस वार्ड में घर पर ही सूखा और गीला कूडा पृथक करने के लिए लोगों को जागरूक करें। घर से सूखा और गीले कूड़े का अलग-अलग उठान किया जाए। जिस घर से कूडा पृथक नही किया जा रहा है, उनका चालान करते हुए जुर्माना लगाया जाए। सड़क पर कूडा फेंकने वालों पर कडी निगरानी रखें और एक्ट के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। नगर क्षेत्र में कूडा जलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी निकाय में सोर्स सेग्रीगेशन को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  यूकॉस्ट देहरादून में 25–26 अक्टूबर को आयोजित होगा 21वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन – प्रो. दुर्गेश पंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *