घेस में 15 जनवरी को विद्युत समस्याओं की सुनवाई

चमोली। जनपद चमोली के विकास खंड देवाल के सुदूरवर्ती क्षेत्र घेस घाटी के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को अवगत कराया जाता है कि आगामी 15 जनवरी 2025 को कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (CGRF) कर्णप्रयाग के माननीय सदस्यगण व विद्युत वितरण खंड नारायणबगड़ के अधिकारीगण मौजूद रहेंगे। इस सीमांत क्षेत्र के सभी ग्राम घेस, हिमनी, बलाण व पिनाऊं के विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह है कि शिविर में आकर बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं को मंच के समक्ष रखें।

ये भी पढ़ें:  अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई

कैंप का आयोजन उक्त तिथि को दोपहर 11:30 बजे से पंचायत घर घेस में किया जाएगा। शिविर में विकास खंड देवाल के अन्य क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ता भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *