देवभूमि के सपूत सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार: 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए प्रेरणा स्रोत

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड के गौरव और प्रसिद्ध पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश के पैरा खिलाड़ियों को उत्कृष्ट बनाने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए दिया गया है। उन्होंने मनीष नरवाल, रुबिना फ्रांसिस, सिंहराज और अवनि लेखरा जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को तराशा है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं; मुख्यमंत्री ने कहा- इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक

माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “देवभूमि के सपूत प्रसिद्ध पैरा शूटिंग कोच सुभाष राणा को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों द्रोणाचार्य अवार्ड मिलने पर हार्दिक बधाई।सुभाष राणा ने देश के पैरा खिलाड़ियों को तरासने में बहुत शानदार काम किया है। विशेष रूप से 2020 टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पांच पदक देश की झोली में डाले थे। सुभाष राणा ने उत्तराखंड के लोगोंं का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”

ये भी पढ़ें:  कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल : डॉ. हरक सिंह रावत

38वें राष्ट्रीय खेल, इस वर्ष उत्तराखंड में आयोजित होने वाले हैं। ये खेल 28 जनवरी से 14 फ़रवरी तक चलेंगे। सुभाष राणा की यह उपलब्धि हमारी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि राष्ट्रीय खेल में स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया जाए।

उत्तराखंड सरकार सभी खिलाड़ियों और कोचों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे राज्य को खेल जगत में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को पर्यावरणीय मंज़ूरी, रनवे 3,000 मीटर तक बढ़ेगा, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम–मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *