21 फरवरी से शुरू हो रही है उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने परीक्षार्थियों को किया जारी सन्देश..

देहरादून। मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद देहरादून विनोद कुमार ढौंडियाल द्वारा कल से होने वाली वर्ष 2025 की कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की परिषदीय परीक्षाओं के लिए सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएँ दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह परीक्षा न केवल आपके ज्ञान और परिश्रम की परीक्षा है, बल्कि आपके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है। आप सभी ने पूरे वर्ष कठिन परिश्रम किया है और अब आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का समय है। संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें।

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज

आगे उन्होंने कहा, सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास ही आपको उत्कृष्ट परिणाम तक ले जाएगा। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें, शांत मन से प्रश्नपत्र हल करें, समय प्रबंधन का ध्यान रखें और स्वस्थ दिनचर्या अपनाएँ। परीक्षा केवल एक पड़ाव है, आगे और भी अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, मैं प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें और अपने माता-पिता, शिक्षकों व समाज का नाम रोशन करें। जनपद देहरादून से इस वर्ष कक्षा दस और बारह दोनों मिलाकर कुल 25764 परीक्षार्थी परिषदीय परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं ।

ये भी पढ़ें:  दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *