अनिल बलूनी ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाक़ात, चमोली के सीमांत क्षेत्र में विकास के लिए केंद्र से की 543 करोड़ की योजनाओं की मांग

नई दिल्ली। गढ़वाल, उत्तराखंड से लोक सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाक़ात की और गढ़वाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे चमोली जनपद के सीमांत क्षेत्र में कनेक्टिविटी एवं विकास योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए लगभग 543 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का प्रतिवेदन सौंपा। माननीय गृह मंत्री ने इस पर आश्वस्त करते हुए कहा कि गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास योजनाओं पर जल्द से जल्द निर्णय लेकर आगे बढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें:  कैंसर पीड़ित विधवा सुनीता को जिला प्रशासन ने दी बड़ी राहत; बेटे को स्कूल में दाखिला, बेटी की शिक्षा ‘नंदा-सुनंदा’ से पुनर्जीवित, रायफल क्लब फंड से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

गढ़वाल सांसद ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमांत गाँव को देश के पहले गाँव के नाम का दर्जा दिया है और वाइब्रेंट विलेज जैसी योजनायें बना कर बोर्डर विलेज में विकास को एक नया आयाम भी दिया है। उत्तराखंड से उनका सदैव ही विशेष लगाव रहा है। उनके विजन को जमीन पर उतारने के लिए हम सब कृत संकल्पित हैं।

ये भी पढ़ें:  कुंभ मेला-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने आस्था पथ क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण; हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला और उत्तर हर की पैड़ी के पुनर्विकास पर खर्च होंगे 194 करोड़ रुपये

लोक सभा चुनाव के दौरान सांसद बलूनी ने गढ़वाल की जनता से सीमांत क्षेत्रों में विकास को गति देने का वादा किया था और गृह मंत्री अमित शाह जी ने भी कहा था कि गढ़वाल के विकास की चिंता उनकी है। इसी कड़ी में आज अनिल बलूनी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री से विकास योजनाओं को लेकर मुलाक़ात की जिस पर उन्होंने जल्द ही गढ़वाल के सीमांत क्षेत्र में विकास की रफ़्तार गति को तेज गति देते हुए प्रतिवेदित विकास योजनाओं पर काम शुरू करने का भरोसा दिया। अनिल बलूनी ने गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास की चिंता करने और विकास योजनाओं पर शुरू करने के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के आश्वासन के लिए उनके प्रति विशेष आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चारधाम यात्रा और मानसून तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *