देहरादून : बस और लोडर ऑटो के बीच टक्कर, बच्चे समेत 2 की मौत, 14 घायल

देहरादून: राजधानी देहरादून में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला बाईपास स्थित सिंघनीवाला क्षेत्र में बस और लोडर ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लोडर वाहन सड़क से नीचे जा पलटा, जबकि बस सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में एक बच्चा और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:  आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे यह दुर्घटना हुई। बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर बस की टक्कर सामने से आ रहे एक लोडर वाहन से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस दो बार पलटी और कुछ यात्री उसके नीचे दब गए। वहीं, लोडर सड़क किनारे नीचे जा गिरा।

ये भी पढ़ें:  एनईपी के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालयः डाॅ. धन सिंह रावत

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस को उठाकर दबे हुए घायलों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। हादसे की जांच जारी है और टक्कर के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  रक्षा सूत्र के साथ मजबूत हुआ स्नेह और विश्वास का बंधन, ब्रह्मकुमारी बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को दी अग्रिम रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *