उत्तराखंड परिवहन निगम में मृतक आश्रितों की नियुक्ति देने का शासनादेश जारी, रोडवेज परिषद ने सरकार का जताया आभार

देहरादून। उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा एक सराहनीय और निर्णय लेते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत दिवंगत कर्मचारियों के 43 मृतक आश्रितों को नियुक्ति प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन से प्राप्त आदेशों के अनुसार, कुल 68 में से 56 मृतक आश्रितों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें से 43 पात्र आश्रितों को नियुक्ति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

यह निर्णय निगम कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत राहतकारी है। रोडवेज परिषद द्वारा मृतक आश्रितों की नियुक्ति हेतु लंबे समय से लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसमें परिषद द्वारा शासन स्तर पर संवाद, पत्राचार और प्रभावी हस्तक्षेप किया गया। साथ ही, मृतक आश्रितों द्वारा अपने हक के लिए आंदोलन और दावा भी किया गया, जो आज एक सकारात्मक परिणाम के रूप में सामने आया है।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

परिषद राज्य सरकार से यह भी अपेक्षा करती है कि शेष पात्र मृतक आश्रितों को भी जल्द से जल्द नियुक्ति प्रदान की जाए, जिससे सभी प्रभावित परिवारों को न्याय मिल सके।

इस महत्वपूर्ण निर्णय हेतु उत्तराखंड रोडवेज परिषद के प्रदेश उपमहामंत्री विपिन बिजलवान द्वारा उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी का विशेष आभार प्रकट किया गया है, जिनके सक्रिय सहयोग और संवेदनशील दृष्टिकोण के बिना यह निर्णय संभव न होता।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

परिषद नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी आश्रितों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देती है एवं आशा करती है कि वे निगम की सेवा में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *