मुख्यमंत्री की प्रेरणा से दून शहर में नए नए प्रोजेक्ट लाकर आधुनिकता की ओर ले जाने में जुटे डीएम सविन बंसल, अंतिम चरण में ऑटोमेटेड पार्किंग ट्रायल, जल्द लोकार्पण

  • तिब्बती मार्केट व कोरोनेशन में ऑटोमेटेड पार्किंग ट्रायल युद्धस्तर पर
  • जनमन को ऑटोमेटेड पार्किंग की सुविधा का लाभ जल्द

देहरादून : देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के निरन्तर प्रयासों से जनपद देहरादून आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होने की ओर निरंतर अग्रसर है। इसी श्रृखला में शहर में शुरूआती चरण में तीन आटोमेटेड पार्किग कार्य अपने अंतिम चरण हैं। यह आधुनिक सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है, जिसका मुख्यमंत्री जी जल्द लोकार्पण करेंगे। इस अत्याधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड, तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या कम होगी साथ ही जनमानस को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन पार्किग की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी के अभिनव कार्य से एक ओर जहाँ कोरोनेशन अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। वहीं शहर के बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में डीएम का प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा , आधुनिकता की दौड़ में ऑटोमेटेड पार्किंग जहां कम स्थान पर वाहनों की पार्किंग के सुविधा के लिए अच्छा प्रयास हैं।

ये भी पढ़ें:  रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा; वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *