उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न

  • एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पारदर्शी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर किये गये थे सुरक्षा के समुचित प्रबंध
  • पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण तथा सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रो पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
  • ड्यूटीरत अधीनस्थ कर्मियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश
  • परीक्षा केंद्रों के आस-पास भी पुलिस टीमो द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए अवांछित तत्वों पर रखी गयी पैनी निगाह
  • देहरादून में कुल 116 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा
ये भी पढ़ें:  देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी

देहरादून। जनपद के 116 परीक्षा केन्द्रों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयेजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा सकुशल रूप से सम्पन्न हुई। उक्त परीक्षा को सकुशल रूप से संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गये निर्देशों पर सभी परीक्षा केंद्रों में समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त किया गया था। पुलिस द्वारा परीक्षा देने आए सभी अभ्यर्थियों की प्रॉपर चेकिंग/ फिक्सिंग के उपरांत ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केन्द्रों पर हर गतिविधि पर पुलिस द्वारा लगातार पैनी नज़र रखी गई।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी बोले- लोकसभा में पारित संशोधन विधेयक से भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता होगी और मजबूत

वरिष्ठ पुलिस देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक नगर/देहात तथा सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के आस पास भी पुलिस टीमो द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहते हुए अवांछित तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी गयी।

ये भी पढ़ें:  भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *