घेस में 15 जनवरी को विद्युत समस्याओं की सुनवाई
चमोली। जनपद चमोली के विकास खंड देवाल के सुदूरवर्ती क्षेत्र घेस घाटी के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को अवगत कराया जाता है कि आगामी 15 जनवरी 2025 को कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (CGRF) कर्णप्रयाग के माननीय सदस्यगण व विद्युत वितरण खंड नारायणबगड़ के अधिकारीगण मौजूद…

