हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई कार, चार की मौत

हरिद्वार। उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं कल देर रात हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहा एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि वहीं, एक युवक गंभीर घायल हो गया है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात हरियाणा से पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में बैठे केयर सिंह(35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य(38) पुत्र हवा सिंह, मनीष(36) पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो को जिला अस्पताल ले जाया गया , जहां प्रकाश(40) पुत्र रघुवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती

वहीं गंभीर रूप से घायल महिपाल पुत्र घांसीराम को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया है। मामले में थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पांचों युवक एक ही गांव लिसाड़ी जिला रेवाड़ी, हरियाणा से थे। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *