38वें राष्ट्रीय खेल: 8वें दिन कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेल के आठवें दिन की पदक तालिका में कर्नाटक शीर्ष पर है। कर्नाटक ने अब तक कुल 53 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। कर्नाटक ने 28 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।

सर्विसेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 40 पदक जीते और दूसरा स्थान बरकरार रखा।

ये भी पढ़ें:  विकासनगर में अवैध व्यवसायिक निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, यमुना विहार क्षेत्र में बिना स्वीकृति निर्माण सील, अभियान आगे भी रहेगा जारी

महाराष्ट्र ने अब तक 16 स्वर्ण, 33 रजत और 27 कांस्य पदकों के साथ कुल 76 पदक जीते हैं। हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण यह तीसरे स्थान पर है।

तमिलनाडु 11 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून सैनिक इंस्टीट्यूट, गढ़ी कैंट, देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

हरियाणा ने 7 स्वर्ण, 13 रजत और 19 कांस्य के साथ कुल 39 पदक जीते हैं। वहीं, दिल्ली ने 7 स्वर्ण, 10 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ कुल 24 पदक अपने नाम किए। पंजाब ने 6 स्वर्ण, 7 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 25 पदक जीते हैं।

मेजबान राज्य उत्तराखंड अब तक 3 स्वर्ण, 11 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ 26 पदक जीत चुका है, लेकिन वह 15वें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें:  बजाज समूह के 100 वर्ष स्वतंत्रता संग्राम से वैश्विक विस्तार तक, पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण के एक शतक की सराहना की

38वें राष्ट्रीय खेल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *