सीएम धामी ने जमकर की बल्लेबाजी, फिट रहने के साथ दिए कई सन्देश

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ सरकार चलाने में ही नहीं, बल्कि हर रोल में परफेक्ट हैं। चाहे प्रदेश की जनता की सेवा हो, विकास के नए आयाम तय करने हों, या फिर अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलते हुए नई पीढ़ी को प्रेरित करना हो धामी का हर अंदाज शानदार है।

आज जब उन्होंने सीएम आवास में बेटे के साथ क्रिकेट खेला, तो ये सिर्फ एक खेल नहीं था, बल्कि एक संदेश था—”नेतृत्व वही, जो संतुलन बनाना जानता हो!” मैदान में बल्ला और राजनीति में रणनीति—दोनों को धामी बेमिसाल बैलेंस से चलाते हैं।

ये भी पढ़ें:  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज

सरकार चलाने का उनका तरीका भी किसी शानदार इनिंग से कम नहीं। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक, संगठन से लेकर प्रशासन तक—हर जगह धामी की मैनेजमेंट स्किल्स की गूंज सुनाई देती है। उनकी कार्यशैली इतनी मजबूत है कि हर विभाग, हर योजना, हर फैसला एक “परफेक्ट स्ट्रोक” की तरह लगता है।

अगर कोई सोचे कि सरकार कैसे चलाई जाती है, जनता का विश्वास कैसे जीता जाता है, और नेतृत्व का असली मतलब क्या होता है, तो सीएम धामी से बेहतर उदाहरण कोई नहीं।

ये भी पढ़ें:  दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी

विकास की पिच पर धामी की बैटिंग शानदार है—हर वर्ग के लिए फैसले, हर क्षेत्र के लिए योजनाएं, और हर चुनौती के लिए ठोस रणनीति। यही वजह है कि आज उत्तराखंड एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है, और इसके पीछे धामी सरकार का बेहतरीन मैनेजमेंट और दूरदर्शिता है। सीएम धामी सिर्फ खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि राजनीति के मैदान में भी “मैच विनर” हैं—हर वर्ग को साथ लेकर चलते हैं और हर गेंद को बाउंड्री के पार भेजते हैं।

ये भी पढ़ें:  जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *