देहरादून अल्ट्रा रन 2025 (द्वितीय संस्करण) का थ्रिल ज़ोन द्वारा किया गया आयोजन

देहरादून: थ्रिल ज़ोन द्वारा 75 किमी, 50 किमी, 25 किमी और 10 किमी वर्ग में दौड़ का आयोजन किया। जिसमे कुल 500 धावकों ने इस दौड़ में भाग लिया।

इस दौड़ का फ्लैग ऑफ संयुक्त आयकर आयुक्त श्री प्रांजल सिंह द्वारा किया गया और उन्होंने इस इवेंट में दौड़ भी लगाई।

यह अल्ट्रा रनर्स लगभग 6 विभिन्न देशों से आए थे। धावकों के अनुसार यह इवेंट बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि पूरी दौड़ देहरादून की पहाड़ियों में आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें:  विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, विदेश भेजे 12 हजार से ज्यादा छात्र, हर छात्र को मिल रही सही दिशा

दौड़ होटल जेएसआर इन पार्किंग एरिया, किमाड़ी रोड से हाथी पांव तक और वापसी तक हुई। पूरी रूट हिल एरिया में था।

थ्रिल ज़ोन ने 2015 से लेकर अब तक 10 वर्षों में 121 रनिंग इवेंट्स सफलतापूर्वक आयोजित किए हैं।

इस दौड़ के इवेंट पार्टनर स्पेक्ट्रम एडवेंचर, साइनोटेक, स्पोर्टिफाई, भारत फर्नीचर, डॉल्फिन इंस्टिट्यूट, गेट वेल स्पाइन स्प्रिज़ल, जीविसा और देहरादून रनर्स क्लब रहे ।
मुख्य प्रायोजक स्पेक्ट्रम एडवेंचर था।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

75 किमी ओवरऑल (पुरुष वर्ग) में

प्रथम स्थान: अमूल सैनी, समय – 8:55:40, सबसे तेज़ समय।
द्वितीय स्थान: कविन्द्र सिंह बृजवाल, समय – 9:42:22।
तृतीय स्थान: हैप्पी कुमार, समय – 9:45:15।

50 किमी ओवरऑल (पुरुष वर्ग):

प्रथम स्थान: मेहरावन सिंह नेगी, समय – 4:35:05।
द्वितीय स्थान: पंकज जोशी, समय – 4:44:06।
तृतीय स्थान: योगेश सिंह रावत, समय – 4:50:12।

50 किमी ओवरऑल (महिला वर्ग):

प्रथम स्थान: शशि मेहता, समय – 5:23:35।
द्वितीय स्थान: निशा मोदी, समय – 5:46:58।
तृतीय स्थान: पूजा नेगी, समय – 6:46:28।

ये भी पढ़ें:  CM धामी ने ITBP जवानों के लिए ताजा फल-सब्जी आपूर्ति सुनिश्चित, किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

25 किमी ओवरऑल (पुरुष वर्ग):

प्रथम स्थान: सतपाल, समय – 1:44:07।
द्वितीय स्थान: सबल सिंह, समय – 1:47:22।
तृतीय स्थान: राजबीर सिंह, समय – 1:48:33।

25 किमी ओवरऑल (महिला वर्ग):

प्रथम स्थान: निवेदिता घुघ्याल, समय – 2:39:15।
द्वितीय स्थान: प्रमिला गण्ठौर, समय – 2:53:36।
तृतीय स्थान: भाग्यश्री सावंत, समय – 3:21:26।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *