उत्तराखंड में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

देहरादून : उत्तराखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून प्रवेश कर सकता है। इसके साथ ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘प्रदेश के बेटे’ का फर्ज, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का दिलाया भरोसा

मैदानी इलाकों में उमस से लोग परेशान

बारिश के बावजूद मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। देहरादून में गुरुवार को धूप और बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी का असर बना रहा। दिनभर लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।

1 जुलाई तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 1 जुलाई तक पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए आकाशीय बिजली, तेज हवाएं और भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद फिर से तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों से अपील है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, ओवररेटिंग पर देहरादून प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *