राष्ट्रीय खेल: खिलाड़ी चयन केे लिए दिशा निर्देेश जारी, राज्य खेेल संघों को दोे जनवरी तक देनी होगी चयन ट्रायल रिपोर्ट

  • रिपोर्ट के साथ वीडियो फुुटेज व फोटो भी देना आवश्यक

देहरादून : राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तराखंड ओलंपिक संघ ने चयन प्रक्रिया के संबंध में राज्य खेल संघों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही, चयन ट्रायल रिपोर्ट के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है। राज्य खेल संघों को दो जनवरी 2025 तक चयन ट्रायल रिपोर्ट जमा करनी होगी।

उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह की ओर से सभी राज्य खेल संघों को पत्र भेजा गया है। इस पत्र में कहा गया है कि चयन ट्रायल रिपोर्ट के साथ वीडियो फुटेज व फोटो उपलब्ध कराए जाने भी आवश्यक होंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता का खास ध्यान रखा जाएगा और राष्ट्रीय खेलों में राज्य के प्रतिनिधित्व के लिए योग्य खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। उन्होंने राज्य खेल संघों से अपेक्षा की कि वे चयन प्रक्रिया के लिए जारी दिशा निर्देशों का खास ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा है कि दिशा निर्देशों का पालन न किए जाने की स्थिति में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

चयन प्रकिया के दिशा निर्देश

  1. सभी चयन ट्रायल निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने होंगे और प्रत्येक पात्र एथलीट को समान अवसर प्रदान किए जाएंगे।
  2. एथलीटों को 28 जनवरी 2025 को उद्घाटन समारोह से कम से कम छह महीने पहले उस राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए या उस राज्य में निवास करना चाहिए या कार्यरत होना चाहिए, जहां की राज्य टीम के लिए वह दावेदारी प्रस्तुत कर रहा है। (भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के अनुसार)।
  3. प्रत्येक राज्य खेल संघ को यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित खेल में विशेषज्ञता के लिए मान्यता प्राप्त एक योग्य प्रशिक्षक या चयनकर्ता उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों का आंकलन करने के लिए ट्रायल के दौरान मौजूद रहे।
  4. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी चयन परीक्षणों की वीडियो रिकॉर्डिंग करनी होगी। इसके अतिरिक्त, परीक्षणों की तस्वीरें भी लेनी होगी। 
ये भी पढ़ें:  गांव की प्रतिभाओं को मैदान से मंजिल तक पहुंचा रही धामी सरकार, खेल महाकुम्भ में उमड़ा 3.35 लाख खिलाड़ियों का हुजूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *