राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड सरकार की पहल, खिलाड़ियों को मिली नई ऊर्जा

देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल का आज अंतिम दिन है, और कल भव्य समापन समारोह का आयोजन होगा। बीते दिनों में उत्तराखंड सरकार ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और माननीय खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न खेल स्थलों का दौरा कर खिलाड़ियों से मुलाकात की, उनकी जरूरतों को समझा और उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है और सरकार खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है।

खेल मंत्री ने भी विभिन्न खेल स्थलों पर जाकर खिलाड़ियों से संवाद किया और उनके अनुभवों को साझा किया। सरकार ने न केवल खेलों के आयोजन में अहम भूमिका निभाई, बल्कि खेल सुविधाओं के उन्नयन के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती

बीते दिनों में खेल मंत्री और मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेल स्थलों पर जाकर खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की और उन्हें प्रेरित किया कि वे अपने प्रदर्शन को और बेहतर करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश में खेलों की सुविधाओं को और उन्नत किया जाएगा, ताकि भविष्य में उत्तराखंड के खिलाड़ी देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

राष्ट्रीय खेलों के इस आयोजन ने न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा दी है। समापन समारोह से पहले राज्य सरकार की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे और खिलाड़ियों के सपनों को साकार करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विज़न को गति, आवास एवं नगर विकास योजनाओं में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और समयबद्ध क्रियान्वयन पर सख्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *