बारिश के रेड अलर्ट के दृष्टिगत 20 जुलाई को कई जनपद के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून। भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते उत्तराखंड में कई जिलों देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल में स्कूल 20 जुलाई को बंद रहेंगे।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 20 जुलाई, 2026 के लिए जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार, 20 जुलाई, 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

जारी आदेश के अनुसार, जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थान एवं आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई, 2026 को पूर्णतः बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधनों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है, तो संबंधित प्रधानाचार्य/प्रबंधक के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा वर्षा के दौरान नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *