सार्वजनिक बयानबाजी एवं टिप्पणियों से हो रहा पार्टी का नुकसान: करन महारा

आज माननीय प्रदेश अध्यक्ष करन महारा जी द्वारा प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं के लिए निर्देश जारी किया गया है जिसमें सभी से यह अपेक्षा की गई है कि वह अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर ही रखें।
नगर निकाय के चुनावों के बाद अमूमन यह देखने में आ रहा है की पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के जरिए अपनी बात कह रहे हैं और अनर्गल आरोप व आक्षेप लगा रहे हैं। ऐसे में मैं माननीय अध्यक्ष जी को यह विश्वास दिलाना चाहती हूं कि उनके निर्देश का अक्षरशः पालन होगा और ऐसे लोगों को चिन्हित भी किया जाएगा जो लोग पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं और लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को और संगठन को टारगेट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान; जिलाधिकारी ने स्वीकृत की पहली दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *