स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मेयर सौरभ थपलियाल

आज नगर निगम देहरादून में मेयर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अनुभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक (CSI) एवं स्वच्छता निरीक्षक (SI) उपस्थित रहे।

बैठक में मेयर सौरभ थपलियाल ने सभी को शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया चुनावी हैट्रिक का मूल मंत्र

मेयर ने बैठक के दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाले स्वच्छता निरीक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा संकल्प, जारी हुआ ‘देहरादून घोषणा-पत्र’; राज्यपाल बोले- जनआंदोलन बनाना होगा अभियान

बैठक में सहायक नगर आयुक्त (स्वास्थ्य) राजबीर चौहान भी मौजूद रहे। मेयर सौरभ थपलियाल ने उन्हें निर्देशित किया कि यदि किसी भी स्वच्छता निरीक्षक के कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो उसके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

मेयर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि देहरादून शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों की अब खैर नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *