एमडीडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों संग मनाई होली, कहा – होली रंगों, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, आईएएस ने बुधवार को एमडीडीए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर प्राधिकरण परिसर में रंगों की खूबसूरत छटा बिखरी रही। तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में सौहार्द, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि होली रंगों,भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है, जो हमें आपसी प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है।

ये भी पढ़ें:  उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

होली मिलन समारोह के दौरान संगीत और लोकगीतों का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एमडीडीए परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी और आपसी सौहार्द का परिचय दिया।

इस अवसर पर एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में मिठाइयों और पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। सभी ने मिलकर होली के इस पावन पर्व को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

ये भी पढ़ें:  दिनेश आर्य निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *