खेलों से युवा सशक्तिकरण को नई दिशा, उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल का सफल आयोजन

देहरादून: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल ने प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।

राष्ट्रीय खेल के आयोजन ने प्रदेश के युवाओं को न केवल प्रेरित किया है, बल्कि उन्हें अपने सपनों को साकार करने का मंच भी प्रदान किया है। इन खेलों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिला है। प्रदेश सरकार के सहयोग से किए गए इस भव्य आयोजन ने खेल सुविधाओं के विकास में भी बड़ा योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें:  पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग

खेलों को देखने आई महिलाओं और अभिभावकों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन से प्रदेश में खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इससे बच्चों को प्रेरणा मिली है कि वे खेलों में करियर बना सकते हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम कर सकते हैं।

इस आयोजन से उत्तराखंड के स्टेडियमों और खेल सुविधाओं को भी नया जीवन मिला है। राष्ट्रीय खेल के दौरान राज्य में खेल के प्रति जो उत्साह देखने को मिला, वह भविष्य में प्रदेश को खेलों का प्रमुख केंद्र बनाने में सहायक होगा।

ये भी पढ़ें:  पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को पंचायत विकास योजनाओं में प्राथमिकता देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

सरकार के इन प्रयासों से उत्तराखंड के युवा अब खेलों को एक गंभीर करियर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। राष्ट्रीय खेल का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड सरकार अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *