विश्व पृथ्वी दिवस पर जिला न्यायालय रुद्रप्रयाग में औषधीय पौधों एवं फलदार वृक्षों का किया गया वृक्षारोपण

रुद्रप्रयाग: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग  सहदेव सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग एवं उद्यान विभाग रुद्रप्रयाग के सहयोग से किया गया, जिसमें औषधीय पौधों के साथ अन्य छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

ये भी पढ़ें:  संगीत और संस्कृति के संग आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ तीन दिवसीय उत्सव ‘लम्हे – 2026’

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सहदेव सिंह ने कहा कि पृथ्वी हमारे जीवन का आधार है। यह सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ज्ञात ग्रह है जहाँ जीवन संभव है। उन्होंने पृथ्वी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां वह सभी तत्व मौजूद हैं जो जीवन के लिए आवश्यक हैं। कृजल, वायु, उपजाऊ मिट्टी और संतुलित तापमान।

उन्होंने बताया कि पृथ्वी की सतह का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल से ढका है, जो सभी जीवों के अस्तित्व के लिए आवश्यक है। पृथ्वी का वायुमंडल ऑक्सीजन प्रदान करता है जो जीवों के लिए जीवनदायी है। उपजाऊ भूमि फसलों और वनस्पतियों को उगाने के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है, जिससे सम्पूर्ण खाद्य श्रृंखला संचालित होती है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि हमें पर्यावरण के मुद्दों के प्रति जागरूक होना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु नीति-निर्माण में भागीदारी, पौधरोपण, और पर्यावरणीय संगठनों को समर्थन देने की आवश्यकता पर बल दिया।

ये भी पढ़ें:  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सदन में उठाई मांग, स्व. डॉ. नित्यानंद जी के सम्मान में जारी हो डाक टिकट और मिले पद्म पुरस्कार

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विशिष्टजनों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सचिव/सिविल जज (सीडि) रवी रंजन, सिविल जज (सीडि) सुमन, न्यायिक मजिस्ट्रेट पारूल थपलियाल, सिविल जज (जूडि) जतिन मित्तल, बार एसोसिएशन रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष प्रदीप जगवाण, सचिव महावीर सिंह बुटोला, पंजीकृत अधिवक्तागण एवं जजशिप के न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *