सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार प्रभावी गश्त/चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक: 07/08/2026 को मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर पृथ्वीपुर विकासनगर स्थित बगीचे में जुआ खेल रहे 05 अभियुक्तों 01- असरफ पुत्र अकबर अली 02- ग़ालिब पूत्र कल्लू 03- सुनील पुत्र मायाराम 04- जीशान पुत्र नसीम अहमद 05- सोएब पुत्र खलील को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 8150 रुपये नगद व 52 ताश के पत्ते बरामद हुये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में मु0अ0सं0 – 236/ 2026 धारा -13G ACT पंजीकृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

01-असरफ पुत्र अकबर अली निवासी नूर बस्ती बुलाकीवाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 52 वर्ष
02- ग़ालिब पूत्र कल्लू निवासी नूर बस्ती बुलाकीवाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष
03- सुनील पूत्र मायाराम निवासी बरोटीवाला (पृथ्वीपुर खेडा) थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र 38 वर्ष,
04- जीशान पूत्र नसीम अहमद निवासी बुलाकीवाला, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 39 वर्ष,
05- सोयेब पूत्र खलील निवासी बुलाकीवाला कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 28 वर्ष

ये भी पढ़ें:  कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

बरामद माल

01- 8150/- रुपये नगद
02- 52 ताश के पत्ते

पुलिस टीम:

01- कानि0 मनोज भारती
02- कानि0 अमित परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *