नेशनल गेम्स को ग्लोबल बनाने में जुटेंगे प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर

  • खेल मंत्री रेखा आर्या की पहल पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सहयोग को तैयार! खेलों के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, प्रकृति, खान-पान का भी करेंगे चित्रण

देहरादून: प्रदेश के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी अब 38वीं राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार में जुटेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या की पहल पर प्रदेश भर के इनफ्लुएंसर और सोशल मीडिया क्रिएटर्स राष्ट्रीय खेलों को स्पेशल कवरेज देने के लिए जुट गए हैं ।

ये भी पढ़ें:  अनुपूरक बजट से सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की राह होगी मजबूत : धामी

खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों पर विभाग नें शनिवार को खेल सचिवालय में प्रदेश के लोकप्रिय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को बुलाया था। बैठक में खेल मंत्री ने उन्हें कहा कि इन खेलों की औपचारिक कवरेज के अलावा आप सभी अपने-अपने ब्लॉग, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम एकाउंट्स के जरिए भी कंटेंट तैयार करिए। खेल मंत्री का कहना था कि खेल के अलावा उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों, सांस्कृतिक रीति रिवाज, खानपान आदि को भी अपने कंटेंट में चित्रित करें, जिससे दुनिया भर में देवभूमि की सभी विशेषताएं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय खेलों को लोकप्रियता से मिलने के साथ-साथ दीर्घकाल में प्रदेश के पर्यटन में भी इजाफा होगा।

ये भी पढ़ें:  गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आगामी नेशनल गेम्स को जन आयोजन बनाना है और इसमें सिर्फ सरकार ही नहीं प्रदेश के हर नागरिक को उत्तराखंड के एंबेस्डर के रूप में अपनी भूमिका निभानी होगी। खेल मंत्री ने सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से पूछा कि उन्हें इस काम में खेल विभाग किस तरह से सहयोग कर सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सभी जरूरी सूचना उपलब्ध करने का भी भरोसा दिलाया । बैठक में मौजूद सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स ने भी राष्ट्रीय खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रदेश भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *