देहरादून के आधुनिकीकरण की दिशा में कदम, यूपीसीएल ने महापौर से मांगी अनुमति; भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें

देहरादून शहर के विकास कार्यों को गति देने एवं विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने नगर निगम कार्यालय में मेयर सौरभ थपलियाल से भेंट कर नगर निगम सीमा अंतर्गत यूपीसीएल द्वारा किए जा रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में मेयर सौरभ थपलियाल को विस्तार से जानकारी दी।

ध्यानी ने मेयर थपलियाल से किया अनुरोध
इस दौरान यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ध्यानी के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक अनुमति एवं सहयोग का अनुरोध किया गया साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर विद्युत लाइनों को भूमिगत किए जाने, ओवरहेड वायरिंग हटाए जाने तथा विद्युत व्यवस्था के आधुनिकीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति को लेकर महापौर से चर्चा की।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा विद्युत लाइन भूमिगत होने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी साथ ही उन्होंने देहरादून शहर के सुनियोजित विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है।
मेयर ने नगर निगम एवं यूपीसीएल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्य आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

ये भी पढ़ें:  10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

मेयर सौरभ थपलियाल ने शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है और इसके लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर प्रभावी कार्ययोजना के तहत कार्य किया जाएगा

महापौर ने कहा कि देहरादून को आधुनिक, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक शहर बनाने के लिए जनहित से जुड़े प्रत्येक विकास कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी का निर्देश—तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *