पैराग्लाइडिंग का रोमांच अब देवप्रयाग के पास भी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ साहसिक पर्यटन को लगेंगे पंख

देहरादून। देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक में चुन्नी से बागसैण तक अब साहसिक पर्यटन में रुचि रखने वाले लोगों के लिए पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है,पैराग्लाइडिंग सर्वे टीम के द्वारा पहले ट्रायल सफल रहा है,जिसके बाद क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की किरण जगी है,देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की मौजूदगी में पैराग्लाइडिंग सर्वे टीम का ट्रायल सफल रहा है, क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग की शुरू होने से स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार मिलने के भी अवसर बढ़ेंगे,वहीं देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि यह एक हर्ष का विषय है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए पैराग्लाइडिंग शुरू की गई है, जल्द ही चंद्रबदनी के समीप भी पैराग्लाइडिंग शुरू हो जाएगी जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी स्थानीय स्तर पर बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *