पुलिस ने चोपता-तुंगनाथ ट्रैक पर शराब ले जाने वाले पर्यटकों के खिलाफ की कार्रवाई

रुद्रप्रयाग: उच्च हिमालयी क्षेत्रों और पर्यटन स्थलों में हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों पहले कुछ पर्यटक तुंगनाथ मंदिर के पास शराब पीते हुए पाए गए थे। जिसके बाद से ही पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। तुंगनाथ मंदिर, जो शीतकाल के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है, के कपट बंद हो चुके हैं, लेकिन चोपता से तुंगनाथ तक का पैदल मार्ग पर्यटकों के लिए खुला है।

ये भी पढ़ें:  अनुपूरक बजट से सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की राह होगी मजबूत : धामी

चूंकि ये क्षेत्र सेंचुरी एरिया (वन संरक्षित क्षेत्र) है, ट्रेकिंग के लिए वन विभाग से पर्यटकों को ट्रैक पर जाने की अनुमति दी जाती है। हालांकि, कुछ पर्यटक इस ट्रैक के धार्मिक महत्व को न समझते हुए शराब और नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए पाए गए। पुलिस ने इस संदर्भ में कड़ी कार्रवाई की और एसपी रुद्रप्रयाग के निदेशन में क्षेत्र में पर्यटकों के चेकिंग शुरू की।

ये भी पढ़ें:  श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

चेकिंग के दौरन पुलिस ने एक पर्यटक के बैग से शराब बरामद की, जो ट्रैकिंग के दौरान शराब पीने की योजना बना रहा था। पुलिस ने इस पर्यटक के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए उसे ट्रैकिंग से प्रतिबंधित कर दिया। वहीं, जिन पर्यटकों के पास कोई अवांछित वस्तु नहीं मिली, उन्हें पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने की हिदायत देकर ट्रैकिंग पर भेज दिया गया। पुलिस ने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे केवल पर्यटन के उद्देश्य से चोपता क्षेत्र में आएं और किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों, अन्यथा पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *