निसान मोटर इंडिया ने नई प्रीमियम सी-एसयूवी निसान टेक्टॉन की लॉन्च, वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी पहली झलक; अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही नई एसयूवी

देहरादून। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान टेक्टॉन को लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान (प्रोडक्ट ऑफेंसिव) का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बाेचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280 छउ का टर्बाे परफॉर्मेंस, गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।

टेक्टॉन के साथ निसान अपने एसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की ष्वन कार, वन वर्ल्डष् फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है। इसे भारत के ग्राहकों के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा, जिससे निसान की ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग एवं प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में भारत की बढ़ती भूमिका और मजबूत होगी।वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा, ष्हम भारत में निसान को पहले से अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं और बाजार पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं। नई निसान टेक्टॉन का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे उस संकल्प को दिखाता है, जिसमें ग्लोबल प्रोडक्ट स्ट्रेंथ को स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है। टेक्टॉन इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि निसान किस तरह सार्थक बदलाव के साथ भविष्य के लिए तैयार और अधिक प्रतिस्पर्धी उत्पादों की दिशा में आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें:  हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार

निसान के एएमआईईओ रीजन के चेयरपर्सन मैसिमिलानो मेसिना ने कहा, ष्भारत वर्तमान समय में विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में निसान की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है। टेक्टॉन हमारी ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ फिलॉसफी का मजबूत उदाहरण है। यह एक ग्लोबल प्रोडक्ट है, जिसकी इंजीनियरिंग भारत में की गई है, भारतीय ग्राहकों के लिए इसका निर्माण यहीं हुआ है और इसे कई निर्यात बाजारों के लिए भी विकसित किया गया है। इससे एक ग्रोथ इंजन और एसयूवी प्रोडक्शन हब के रूप में निसान के लिए भारत की भूमिका और मजबूत हुई है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन

नई टेक्टॉन केवल एक नई सी-एसयूवी नहीं है, बल्कि भारत में निसान की नई शुरुआत का प्रतीक भी है। इसे इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि ग्राहकों के बीच ब्रांड की स्वीकार्यता बढ़े, निसान की एसयूवी पहचान मजबूत हो तथा ग्राहकों को पहले से अधिक प्रीमियम, फीचर-रिच और आधुनिक तकनीक से लैस ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।

निसान और इनफिनिटी के डीवीपी-प्रेसिडेंट (मिडल ईस्ट, केएसए, इंडिया एंड सीआईएस) थियरी सबाग ने कहा, ष्टेक्टॉन हमारी क्षमताओं का मजबूत उदाहरण है। इसके माध्यम से ग्लोबल एसयूवी एक्सीलेंस को भारत में लाया गया है। नई ग्रेवाइट की लॉन्चिंग के बाद अब नई निसान टेक्टॉन का वर्ल्ड प्रीमियर भारत में हमारी वापसी की रणनीति को और गति देने वाला तथा हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने वाला है। बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, आधुनिक तकनीक और दमदार एसयूवी कैरेक्टर के साथ टेक्टॉन आज के ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी का निर्देश—तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां

लोकप्रिय मॉडल निशान पेट्रोल से प्रेरित और एक दमदार एवं अलग पहचान देने वाले डिजाइन के साथ टेक्टॉन निसान की शानदार एसयूवी विरासत को आगे बढ़ाती है। पहली नजर में ही छाप छोड़ने के लिए बनाई गई यह एसयूवी प्रीमियम प्रजेंस, कमांडिंग स्टांस और आधुनिक एयरोडायनामिक डिजाइन का बेहतरीन मेल पेश करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *