श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार स्वागत

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार स्वागत
  • एसजीआरआर हैलीपैड, पथरी बाग पहुंचते ही कुलपति सहित, वरिष्ठ अधिकारियों एवं फैकल्टी सदस्यों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को श्री गुरु राम राय हैलीपैड, पथरी बाग पर पहुंचे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डीन एवं फैकल्टी सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं गुलाब देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें:  रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

गुरुवार को सीएम धामी ने जैसे ही नई दिल्ली से उड़ान भरी, एसजीआरआर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमण्डल उनके स्वागत को एसजीआरआर हैलीपैड पर पहुंच गया। दोपहर 1ः18 मिनट पर हैलीकाॅप्टर के हैलीपैड पर पहंुचते ही श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ (प्रो) कुमुद सकलानी व एसजीआरआर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट के सलाहकार डाॅ जे.पी.पचैरी ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में मधुसूदन सेमवाल ने सीएम धामी को पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने माननीय मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सभी सदस्यों का परिचय करवाया।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने खिलाड़ियों से कहा—दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से हासिल की जा सकती है बड़ी उपलब्धि

इस अवसर पर दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज प्रबन्ध समिति से सतीश पुरोहित, नंदन सिंह गुसाईं, सुनील चैहान, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सभी डीन एवं फैकल्टी सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *